छत्तीसगढ़ में वन विभाग वनरक्षक 1484 पदों की भर्ती ऑनलाइन आवेदन
कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक,छत्तीसगढ़: द्वारा 1484 वनरक्षक पदों के भर्ती के लिए कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक विभाग विज्ञापन 2023 जारी किया गया है l
छत्तीसगढ़ राज्य वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन बस्तर संभाग (बस्तर,सुकमा,बीजापुर,दंतेवाड़ा,उत्तर बस्तर कांकेर,कोंडागांव,नारायणपुर वनमंडल )सरगुजा संभाग (सरगुजा,कोरिया,जशपुर,सूरजपुर,बलरामपुर,मनेन्द्रगढ़ वनमंडल )के अंतर्गत आने वाले जिले एवं कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले वनमंडल (कोरबा,कटघोरा )में वनरक्षक के रिक्त पदों पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी एवं पात्र अभ्यार्थीयों से पुन:ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20.05.2023 मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 11.06.2023 रात्रि 11:59 बजे तक आमंत्रित किये जाते है l
विभाग/संस्था/संगठन/का नाम:
अरण्य भवन,सेक्टर-19 नॉर्थ ब्लॉक, नवा रायपुर,अटल नगर
कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़
रिक्रूटमेंट बोर्ड:
कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक,छत्तीसगढ़
वनमंडल/कार्यालय का नाम:
1. दुर्ग वनमंडल - 09 पद
2. बालोद वनमंडल - 14 पद
3. राजनांदगांव वनमंडल - 65 पद
4. खैरागढ़ वनमंडल - 89 पद
5. कवर्धा वनमंडल - 165 पद
6. महासमुंद वनमंडल - 39 पद
7. धमतरी वनमंडल - 49 पद
8. उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद वनमंडल - 35 पद
9. अनुसंधान/विस्तार वनमंडल रायपुर - 16 पद
10. बलौदाबाजार वनमंडल - 47
11. गरियाबंद वनमंडल - 48 पद
12. कार्य आयोजना वनमंडल रायपुर - 02 पद
13. वन प्रबंधन सुचना प्रणाली रायपुर - 01 पद
14. राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर - 01 पद
16. बस्तर वनमंडल - 62
17. दंतेवाड़ा वनमंडल - 40 पद
18. सुकमा वनमंडल - 36 पद
19. कार्य आयोजना वनमंडल जगदलपुर - 02 पद
20. बीजापुर वनमंडल - 09 पद
21. वन विद्यालय, जगदलपुर - 01 पद
22. इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर - 31 पद
23. कांकेर घाटी राष्ट्रिय उद्यान जगदलपुर - 11 पद
24. सरगुजा वनमंडल - 32 पद
25. सूरजपुर वनमंडल - 39 पद
26. बलरामपुर वनमंडल - 53 पद
27. कोरिया वनमंडल - 43
28. मनेन्द्रगढ़ वनमंडल - 39 पद
29.जशपुर वनमंडल - 48 पद
30. गुरुघासीदास राष्ट्रिय उद्यान बैकुंठपुर - 27 पद
31. कार्य आयोजना अंबिकापुर - 02 पद
32. एलिफेंट रिजर्व सरगुजा - 53 पद
33. कार्य आयोजना वनमंडल बिलासपुर - 01 पद
34. बिलासपुर वनमंडल - 29 पद
35. अनु.एवं विस्तार वनमंडल बिलासपुर - 16 पद
36. मुंगेली वनमंडल - 29 पद
37. मरवाही वनमंडल - 24 पद
38. कोरबा वनमंडल - 51 पद
39. कटघोरा वनमंडल - 54 पद
40. जांजगीर-चांपा वनमंडल - 11 पद
41. रायगढ़ वनमंडल - 63 पद
42. धरमजयगढ वनमंडल - 58 पद
43. अचानकमार टायगर रिजर्व लोरमी - 58 पद
44. केशकाल वनमंडल - 20 पद
45. पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमंडल - 34 पद
46. कार्य आयोजना वनमंडल कांकेर - 06 पद
47. कांकेर वनमंडल - 48 पद
48. दक्षिण कोंडागांव वनमंडल - 28 पद
49. नारायणपुर वनमंडल - 30 पद
50. पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल - 52 पद
पदों की संख्या:
कुल 1484 पद
पदों की श्रेणी:
छत्तीसगढ़/सभी जिला
महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम:
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 20.05.2023
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 11.06.2023
आयु सीमा:
छ.ग. के मूल निवासियों हेतु न्यूनतम आयु सीमा दिनांक 01.01.2023 की स्थिति में 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिये l
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव:
अभ्यार्थीयों का किसी मान्यता प्राप्त मंडल से हायरसेकण्ड्री परीक्षा (10+2 )उत्तीर्ण होना अनिवार्य होना चाहिए l
वेतनमान:
वेतन मैट्रिक्स लेवल - 04 (5200/- - 20,200/- ग्रेड वेतन 1900 )
सीधी भर्ती के पदों पर चयनित समस्त वनरक्षकों को 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में नियमानुसार स्टायपेंड देय होगा -
प्रथम वर्ष - मूल वेतन 19,500/- रूपये का 70 % एवं देय अन्य भत्ते
द्वितीय वर्ष - मूल वेतन 19,500/- रूपये का 80 % एवं देय अन्य भत्ते
तृतीय वर्ष - मूल वेतन 19,500/- रूपये का 90 % एवं देय अन्य भत्ते
शारीरिक अर्हता:
ऊंचाई - पुरुष अभ्यार्थी
अनुसूचित जनजाति हेतु - 152 से.मी.
अन्य - 163 से.मी.
सीना सामान्य (समस्त वर्ग )79 से.मी. (न्यूनतम )
सीने का फुलाव (समस्त वर्ग )05 से.मी. (न्यूनतम )
ऊंचाई महिला अभ्यार्थी
अनुसूचित जनजाति हेतु - 145 से.मी.
अन्य - 150 से.मी.
सीना सामान्य (समस्त वर्ग )74 से.मी. (न्यूनतम )
सीने का फुलाव (समस्त वर्ग )05 से.मी. (न्यूनतम )
आरक्षण:
छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2023 भर्ती पदों के लिए वर्गवार आरक्षण नियमानुसार लागू होगा l इस विज्ञापन से संबंधित आरक्षण एवं पदों की श्रेणीवार जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन को ठीक से पड़ लें।
चयन प्रक्रिया:
आवेदन पत्रों की जाँच पश्च्यात शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार अर्ह अभ्यार्थीयों को आवश्यकतानुसार शारीरिक नाफ्जोख हेतु बुलाया जावेगा l शारीरिक अर्हता पूर्ण करने वाले अभ्यार्थीयों को दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जावेगा, जिसके लिए तिथि एवं स्थल निर्धारित होने की सूचना पृथक से विभागीय वेबसाइट पर दी जावेगी l यह शारीरिक दक्षता परीक्षा (टेस्ट )कुल 100 अंको की होगी l शारीरिक दक्षता परीक्षा (टेस्ट )का विवरण निम्नानुसार है -
* 200 मीटर दौड़ - 25 अंक
* 800 मीटर दौड़ - 25 अंक
* लंबी कूद - 25 अंक
* गोला फेंक - 25 अंक
लिखित परीक्षा:-
शारीरिक दक्षता परीक्षा परिणाम के आधार पर प्राविण्य सूचि (मेरिट लिस्ट )जाति/वर्गवार तैयार की जायेगी, तथा इस लिस्ट में से केवल विज्ञापित पदों की संखया के अधिकतम 15 गुना आवेदकों को लिखित परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जायेगा l एक समान न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले समस्त अभ्यार्थीयों को अगले चरण की पात्रता होगी,भले ही संख्या 15 गुणा से अधिक हो जाये l
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी तथा इसकी अवधि 02 घंटे की होगी l इसमें सामान्य ज्ञान,बुध्दी क्षमता,विशलेषण क्षमता तथा अंक गणित के प्रशन पूछे जायेंगे, जो वस्तुनिष्ट प्रकार के होंगे l
आवेदन शुल्क/परीक्षा शुल्क:
अभ्यर्थीयों को इस नौकरी के लिए किसी भी प्रकार का फीस नहीं लिया जायेगा l
आवश्यक दस्तावेज:
* आधार कार्ड रंगीन
* पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
* 10वीं का अंकसूची
* शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
* मूल निवास प्रमाण पत्र
* जाति प्रमाण पत्र
* अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
* रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
* ड्राइविंग लाइसेंस
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थीयों को ऑनलाइन के माध्यम से विभाग को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है l
बाहरी लिंक:
कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक विभाग रोजगार समाचार के अंतर्गत जारी किये गये छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2023 से सम्बंधित विभिन्न विवरण आदि हमारी वेबसाइट आप नीचे दिए गए लिंक से जानकारी प्राप्त कर सकते है l
यहाँ से करें डाउनलोड 👉 विभागीय विज्ञापन
यहाँ से करें 👉 ऑनलाइन आवेदन